तुम लेकर चलना मेरी अर्थी
पर जरा ध्यान से
तुम्हारे कांधे न दुखें,
अगर दुखे ,
कांधे बदल लेना
कुछ और भी हिसाब है
जीवन का ,
हो सके तो निबाह लेना
माँ को प्यार से रखना
और समझा लेना |
चाहता था वो भी साथ चले
पर ये मेरे बस मे नहीं
ऊपरवाला हमेशा बच्चो
पर आशीर्वाद बनाए रखता है |
और हाँ, कुछ जरूरी काम
और भी है
कुछ जरूरी सामान
मेरे इस बेजान जिस्म के साथ
दफन न हो जाए
ये वादा चाहता हूँ |
दिल , गुर्दा , आँख
किनही दोस्तों के काम आए
तो निःसंकोच
अपना समझना
हो सकता है
ये मेरा अपना व्यक्तिगत
स्वार्थ हो
मै हमेशा तुम्हें
देखना चाहता हूँ ,
तुम्हारे लिए धड़कना चाहता हूँ||||
तुम्हारा अपना
जिसे तुम पापा कहते हो ||||||
अपना गुनेश्वर
पर जरा ध्यान से
तुम्हारे कांधे न दुखें,
अगर दुखे ,
कांधे बदल लेना
कुछ और भी हिसाब है
जीवन का ,
हो सके तो निबाह लेना
माँ को प्यार से रखना
और समझा लेना |
चाहता था वो भी साथ चले
पर ये मेरे बस मे नहीं
ऊपरवाला हमेशा बच्चो
पर आशीर्वाद बनाए रखता है |
और हाँ, कुछ जरूरी काम
और भी है
कुछ जरूरी सामान
मेरे इस बेजान जिस्म के साथ
दफन न हो जाए
ये वादा चाहता हूँ |
दिल , गुर्दा , आँख
किनही दोस्तों के काम आए
तो निःसंकोच
अपना समझना
हो सकता है
ये मेरा अपना व्यक्तिगत
स्वार्थ हो
मै हमेशा तुम्हें
देखना चाहता हूँ ,
तुम्हारे लिए धड़कना चाहता हूँ||||
तुम्हारा अपना
जिसे तुम पापा कहते हो ||||||
अपना गुनेश्वर
No comments:
Post a Comment