Monday, 1 July 2013

क्यों - क्योंकि तुम लड़की थी

क्यों - क्योंकि तुम लड़की थी

प्यारे बच्चे

मुझे क्षमा करना

मैंने तुम्हे 9 महीने कोख मैं रखखा

इस उम्मीद पर की मेरा वात्सल्य

मेरी ममता को आने वाले समय में

एक नया आयाम मिलेगा ।।

और मैंने कितने सपने बुने तुम्हरे लिए

और मैं हमेशा कल्पना करती रहती थी

की तुम्हरे लिए यह करुँगी वह करुँगी

पर ------------------------------------

पर मुझे क्या मालूम था

मैं किन कमीनो के बीच

तुम्हारे लिए अच्छे सपने

देखने की लालसा पाले हुंए हूँ

प्यारे बच्चे

और तुम्हे मेरे गर्भ मैं ही मार दिया गया

क्यों - क्योंकि तुम लड़की थी

क्षमा करना मेरे प्यारे बच्चे

मैं तुम्हारा बचाव न कर पाई

घुसेड़ देना था चाकू उन नापाक लोगे के पेट मैं

जो मेरे बच्चे को मुझसे छीन ले गए

फिर चाहे वो मेरा कितना ही करीबी क्यों न हो ।।।।।

गुनेशवर

No comments:

Post a Comment