खो गई है तस्वीर जो मैंने देखी थी -----
मैंने देखी एक तस्वीर
सुंदर कोमल निश्छल
अन्जनता एलोरा की गुफाओं
से निकल कर घर के फ्रेम में
जड़ी हुई
पल्लू माथे पर
पाजेब पाओं में
चूड़ियों की खनक
बिंदिया की चमक
मेहंदी लगे हाँथ
दमकता चेहरा
चंचल चितवन
मैंने देखी एक तस्वीर
जो सुर्ख़ियों में आ गई
दिलों को हिला गई
क्या ये वही है
मेरी फ्रेम वाली
अजनता एलोरा वाली
शंकित मन
पल्लू माथे से सरक गया है
पाजेब पोंओं का किधर गया
चूडियाँ गल गयी है
बिंदिया जल गयी है
मेहंदी कहाँ गई हांथों की
सलवटे है चहरे पर
स्थिर बेजान आँखे
नहीं यह वो नहीं
जो मैंने देखि थी
वो तो थी
सुंदर सुकोमल
बोलता चेहरा
निश्छल आँखें
फिर ये किसकी तस्वीर है
सुर्ख़ियों में आ गयी
अखबार के प्रथम पृष्ठ पर
इस शीर्षक के साथ
" क्या मैं वही हूँ"
हाँ शायद तुम वही हो
रसातल होती संस्कृति का सबूत
अख़बारों का प्रथम पृष्ठ
आरक्षित है इन तस्विरोंके लिए
जो काले पड़ गए हैं
जलने के बाद
खो गई है तस्वीर जो मैंने देखी थी -----------------------
गुनेश्वर
मैंने देखी एक तस्वीर
सुंदर कोमल निश्छल
अन्जनता एलोरा की गुफाओं
से निकल कर घर के फ्रेम में
जड़ी हुई
पल्लू माथे पर
पाजेब पाओं में
चूड़ियों की खनक
बिंदिया की चमक
मेहंदी लगे हाँथ
दमकता चेहरा
चंचल चितवन
मैंने देखी एक तस्वीर
जो सुर्ख़ियों में आ गई
दिलों को हिला गई
क्या ये वही है
मेरी फ्रेम वाली
अजनता एलोरा वाली
शंकित मन
पल्लू माथे से सरक गया है
पाजेब पोंओं का किधर गया
चूडियाँ गल गयी है
बिंदिया जल गयी है
मेहंदी कहाँ गई हांथों की
सलवटे है चहरे पर
स्थिर बेजान आँखे
नहीं यह वो नहीं
जो मैंने देखि थी
वो तो थी
सुंदर सुकोमल
बोलता चेहरा
निश्छल आँखें
फिर ये किसकी तस्वीर है
सुर्ख़ियों में आ गयी
अखबार के प्रथम पृष्ठ पर
इस शीर्षक के साथ
" क्या मैं वही हूँ"
हाँ शायद तुम वही हो
रसातल होती संस्कृति का सबूत
अख़बारों का प्रथम पृष्ठ
आरक्षित है इन तस्विरोंके लिए
जो काले पड़ गए हैं
जलने के बाद
खो गई है तस्वीर जो मैंने देखी थी -----------------------
गुनेश्वर
No comments:
Post a Comment